Friday, August 27, 2010

Sabab

आपके रूठ जाने का सबब क्या है ?
यूँ निगाहें चुराने का मतलब क्या है ?
खता मेरी नहीं, मेरे नज़रों की थी
थोड़ी फिसल गयी तो इसमें गज़ब क्या है ?
एहसास-ए-मोहब्बत तो मुझे भी है
समझिये की दिल की तलब क्या है ?
हवस की भूख का तुम इसे नाम न दो
हम जानते हैं इश्क में अदब क्या है
तबियत ही मचल जाये तो इसपे जोर नहीं
जानिए की दिल में मेरे कब क्या है